April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने बीजेपी की महिला नेता के खिलाफ डाली पोस्ट, गिरफ्तारी की मांग की, मच गया बवाल

क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने बीजेपी की महिला नेता के खिलाफ डाली पोस्ट, गिरफ्तारी की मांग की, मच गया बवाल

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। ऑलराउंडर दुबे की पत्नी अंजुम ने कहा कि नाजिया ने मुस्लिमों के खिलाफ अपमानजनक बातें कही हैं। इस पोस्ट पर बीजेपी की नेता ने भी पलटवार किया।

एनसीआई@नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भारी हलचल मचा दी है। दरअसल, अंजुम ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में भाजपा नेता नाजिया इलाही खान की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मुसलमानों से नाजिया के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की है। उल्लेखनीय है कि नाजिया इलाही खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य हैं।

अंजुम ने यह लिखी पूरी बात

बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और उनके खिलाफ भेदभावपूर्ण धार्मिक प्रथाओं के खिलाफ लड़ने का दावा करती हैं। अंजुम ने आरोप लगाया है कि नाजिया ने प्रोफेट मोहम्मद के बारे में गलत बयानबाजी की है।‌ उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। अंजुम खान ने इस सम्बन्ध में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘नबी की शान में गुस्ताखी होने पर आपको गुस्सा नहीं आता तो आपका ईमान मर चुका है और अगर आपका ईमान जिंदा है तो रिपोस्ट करके मेरे साथ लिखिए #ArrestNaziaElahiKhan

अंजुम ने आगे लिखा- सभी साथियों से गुजारिश है अब इस नाजिया खान की खबर लेने का वक्त आ गया है। मुसलमानों के खिलाफ बोलते-बोलते अब ये हमारे आका के बारे में भी बेहूदा बातें कर रही है।

अंजुम खान की इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इनमें से कई यूजर्स ने इस पोस्ट को नाजिया इलाही खान के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया और उनकी बातों की निंदा की। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर अंजुम ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

नाजिया ने पलटवार किया

शिवम दुबे की पत्नी की पोस्ट पर नाजिया ने पलटवार किया। नाजिया वरिष्ठ वकील भी हैं।‌ उन्होंने लिखा- मैडम आपने एक हिन्दू से शादी की है। इस्लाम के मुताबिक अब आप इस्लाम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय क्रिकेटर और सीएसके खिलाड़ी शिवम दुबे की पत्नी, आप मेरे खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाली एक भड़काऊ, झूठी, मनगढ़ंत कहानी पोस्ट कर रही हैं। जय शाह इस खिलाड़ी पर नजर रखें, क्योंकि यह मनगढ़ंत कहानी तेलंगाना से राहुल के निर्देशों के तहत फैलाई जा रही है। यह महिला कांग्रेस का हिस्सा हो सकती है।

नाजिया यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने X हेंडल पर शिवम दुबे को सम्बोधित करते हुए लिखा – आप अब तक हिन्दू हैं, इस्लाम के हिसाब से आपकी शादी स्वीकार्य नहीं है। ये बात मैं संवैधानिक अदालत, शरिया अदालत दोनों को साबित कर दूंगी, पर जो उत्तेजक, नफरत, खतरनाक कंटेंट आपकी बीवी ने मेरे खिलाफ लिखा, वो अब उसे साबित करना होगा, नोटिस मैंने भेज दिया है। तब पता चलेगी, जब तुम्हारी बीवी कोर्ट आ कर जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.