April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीन रिक्रिएशन के दौरान हत्या के दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, इस पर पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दूसरा भी घायल

सीन रिक्रिएशन के दौरान हत्या के दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, इस पर पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दूसरा भी घायल

एनसीआई@झुंझुनूं

ऑनर किलिंग के मामले में सीन रिक्रिएट करने पहुंची पुलिस से अचानक छीना-झपटी कर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इससे एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई। दूसरा भी घायल हो गया।

यह था मामला

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस मुख्य आरोपी रिंकू सिंह व विकास को लेकर पुलिस सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में मौका तस्दीक करने गई थी। वारदात का सीन रिक्रिएट भी करना था। सीन रिक्रिएशन के दौरान ही दोनों आरोपियों ने छीना-झपटी कर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की।

इस पर पुलिस ने बदमाशों को हेंड ओवर करने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान एक आरोपी रिंकू सिंह के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी विकास घायल हो गया। दोनों को सूरजगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से रिंकू सिंह की हालात गम्भीर होने पर उसे झुंझुनूं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

6 अगस्त को की थी बहनोई की गोली मारकर हत्या

रिंकू सिंह ने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर 6 अगस्त को अपने बहनोई अमित उर्फ अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी रिंकू की बहन मोनिका ने महपालवास के अमित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। रिंकू इस बात से बेहद नाराज चल रहा था। इस पर रिंकू ने बहनोई अमित पर पहले गोलियां बरसाईं, फिर तलवार से उसका दाहिना हाथ काट डाला था।

फायरिंग की आवाज सुनकर बहन कमरे से बाहर की ओर दौड़ी। घर के बाहर उसका पति लहूलुहान तड़प रहा था। उसकी आंखों के सामने ही पति ने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.