पति गया पुलिस भर्ती परीक्षा देने, पीछे से पत्नी ने रात में बुला लिया प्रेमी, घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ा
एनसीआई@लखनऊ
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। हुआ यह कि यहां का एक युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने गया था। वहीं, इसके पीछे से उसकी पत्नी ने देर रात घर पर अपने आशिक को बुला लिया। बहू के कमरे से अजीब सी आवाजें आती सुनीं तो ससुराल वालों को कुछ शक हुआ। इस पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में बहू पराए मर्द के साथ रंगरेलियां मना रही थी। इसके बाद लोगों ने आशिक और बाहर खड़े मिले उसके दोस्त को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह मामला महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाहिता का यह आशिक कोठीभार क्षेत्र का रहने वाला है। यह विवाहिता के पास अकेले नहीं, अपितु अपने दो दोस्तों को लेकर गया था। दोस्तों को बाहर खड़ा कर दिया था। इधर, कमरे में बहू को जब आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो ससुराल वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बांध कर की जोरदार पिटाई
आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए और मौके पर पहुंचे। इन्होंने विवाहिता के आशिक और घर के बाहर खड़े मिले उसके एक दोस्त को दबोच लिया। वहीं, दूसरा दोस्त माहौल देखते ही फरार हो गया था। लोगों ने दोनों को पहले बांधा, फिर जमकर पीटा। इसी के साथ किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना भी दे दी। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को श्यामदेउरवां थाने ले गए।
पुलिस ने यह कहा
प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पीआरबी दो युवकों को पकड़ कर लाई है। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिनके घर से ये दोनों युवक पकड़े गए हैं, उन्हें भी बुलाया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
