April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पत्रकार ने पूछा- क्या राहुल अमेरिकी सांसदों से मुलाकात में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले का मामला उठाएंगे? इस पर गुस्साए कांग्रेसियों ने कर दी मारपीट, फोन छीन कर इंटरव्यू डिलीट कर दिया

पत्रकार ने पूछा- क्या राहुल अमेरिकी सांसदों से मुलाकात में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले का मामला उठाएंगे? इस पर गुस्साए कांग्रेसियों ने कर दी मारपीट, फोन छीन कर इंटरव्यू डिलीट कर दिया

एनसीआई@नई दिल्ली

अमेरिका में राहुल गांधी के दौरे को कवर करने गए ‘आजतक’ न्यूज चैनल के संवाददाता रोहित शर्मा से कांग्रेस ‌के कार्यकर्ताओं के द्वारा बदसलूकी व मारपीट कर उनका मोबाइल फोन छीन सैम पित्रोदा के इंटरव्यू के वीडियो को डिलीट कर देने के मामले के सामने आने के बाद केवल पत्रकार ही नहीं आमजन तक हैरान होने के साथ गुस्से में है। समझ नहीं आ रहा है कि जो राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस मीडिया पर हमेशा उनकी आवाज दबाए जाने का आरोप लगाती रहती है, उसी ने एक पत्रकार की आवाज को दबाने की कोशिश क्यों की? ऐसी हिम्मत कैसे की? (यह तो तब हुआ है जब, कांग्रेस के प्रवक्ता जिस-जिस न्यूज चैनल पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाते हैं, वो सभी चैनल उनके इन आरोपों के अलावा उनकी अन्य बातों को भी पूरा दिखाते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने कुछ न्यूज़ चैनल्स के कुछ पत्रकारों के डिबेट शो में अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजने का फैसला किया था। यह अलग बात है कि कांग्रेस उन सभी डिबेट शो में राजनीतिक विश्लेषक का रूप देकर अपने प्रवक्ताओं को फिर भी भेजती रही।)

अब जो घटनाक्रम है वह इस तरह है कि आजतक के संवाददाता रोहित शर्मा अमेरिका के डलास में राहुल गांधी के इवेंट को कवर करने पहुंचे थे। इवेंट से पहले उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु सैम पित्रोदा का एक संक्षिप्त साक्षात्कार किया। इसमें उन्होंने पित्रोदा से सवाल पूछा कि क्या राहुल गांधी अमेरिकी सांसदों से अपनी मुलाकात के दौरान बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाएंगे? रोहित के मुताबिक बस इस सवाल के पूछने भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। उनके मोबाइल को छीन लिया और सैम पित्रोदा के इंटरव्यू के वीडियो को डिलीट कर दिया।

पत्रकार संगठन ने की निंदा।
पत्रकार संगठन ने की निंदा।

पित्रोदा ने बदला अपना रुख और मांगी माफी

यह मामला जब बहुत बढ़ गया, तब जाकर आज सैम पित्रोदा ने अपना रुख बदलते हुए इस पूरी घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। उन्होंने रोहित को कॉल करके डलास की घटना पर ​ निराशा व्यक्त की और उनसे औपचारिक माफी मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस घटना की जांच करवाएंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे। सैम पित्रोदा ने प्रेस की स्वतंत्रता की वकालत करते हुए कहा कि वह पत्रकारों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पहले कहा था घटना की जानकारी नहीं

जबकि इन्हीं सैम पित्रोदा ने इससे पहले इंडिया टूडे टीवी से विशेष बातचीत में कहा था कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।‌ उन्होंने कहा था, उस दिन रोहित शर्मा के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई थी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।‌ मैं वहां नहीं था। मुझे जल्दी जाना पड़ा, क्योंकि कार्यक्रम के लिए मैं लेट हो रहा था।‌ अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो मैं घटना की जांच करूंगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करूंगा।’

उन्होंने यह भी कहा था, ‘काश रोहित शर्मा ने मामले को सार्वजनिक रूप से उठाने से पहले मुझसे बात की होती। उन्होंने मुझसे बात किए बिना ही सार्वजनिक रूप से सामने आने का फैसला किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.