बूंदी में जनसम्पर्क के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का अभिनंदन समारोह आज, कवि सम्मेलन भी होगा
एनसीआई@बूंदी
श्री चावल उद्योग संघ, बूंदी की ओर से आज सोमवार, 4 नवम्बर की शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा।
श्री चावल उद्योग संघ बूंदी के अध्यक्ष नीरज गोयल, उपाध्याय शिव तोतला ने बताया कि यह आयोजन शाम 6.15 बजे से जैत सागर रोड पर स्थित माहेश्वरी भवन में शुरू होगा। सचिव गौरव नुवाल व कोषाध्यक्ष पियुष सोमानी ने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सांसद बिरला मुख्य अतिथि होंगे।
ये कवि-कवयित्री देंगे प्रस्तुतियां
इस कवि सम्मेलन में नैनीताल की डॉ. गौरी मिश्रा (राष्ट्रीय यूथ आइकन), लखनऊ की प्रीति पांडे, इंदौर के चेतन चर्चित, हास्य कवि सुरेश अलबेला, कोटा के भूपेन्द्र राठौर (सम्मेलन के संचालक व सूत्रधार) व मोड़क के गिर्राज आमेटा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
बाजारों में व्यापारियों व आमजन से करेंगे मुलाकात
इससे पहले सांसद ओम बिरला का शाम 4 बजे से बूंदी के बाजारों में जनसम्पर्क कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके तहत उनका काफिला आजाद पार्क से शुरू होकर सूर्यमल मिश्रण चौराहा, सब्जी मंडी रोड, कोटा रोड, अहिंसा सर्किल व इंदिरा मार्केट से गुजरता हुआ चौगान दरवाजा होते हुए चौमुखा बाजार में पहुंचेगा।
