April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 19 नवम्बर को

बूंदी में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 19 नवम्बर को

एनसीआई@बूंदी

जिला रोजगार कार्यालय की ओर से मंगलवार, 19 नवम्बर को नैनवां रोड पर पावर हाउस के सामने स्थित होटल शगुन में रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे चलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी। साथ ही कौशल प्रशिक्षण संस्थान आरएसएलडीसी प्रशिक्षण के लिए बेरोजगार आशार्थियों का चयन करेगा। इस दौरान बेरोजगार आशार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक बेरोजगार आशार्थी अपने मूल दस्तावेज मय छाया प्रतियों के तथा पांच पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ के साथ शिविर में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.