April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गोपालन समिति की बैठक में बूंदी की 18 गौशालाओं के लिए 2.49 करोड़ रुपए का अनुमोदन

गोपालन समिति की बैठक में बूंदी की 18 गौशालाओं के लिए 2.49 करोड़ रुपए का अनुमोदन

एनसीआई@बूंदी

जिला गोपालन समिति की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें गौ संरक्षण एवं संवर्धन निधि संशोधित नियम 2021 के अन्तर्गत  वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत पहले चरण (अप्रैल, मई,जून, जुलाई) के लिए 120 दिवस का 18 पात्र गौशालाओं के लिए 2 करोड़ 49 लाख 14 हजार 400 रुपए का अनुमोदन किया गया।

बैठक में जिला कलेक्टर ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अनुमोदित राशि से गौशालाओं में संधारित गौवंशों के लिए चारा, पानी एवं पालन-पोषण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत समिति नंदी गौशाला के 5 तथा पशु आश्रय स्थल के लिए 13 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। इनके सम्बंध में सम्बंधित विभाग से समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

इस बैठक में सीईओ रवि वर्मा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामलाल मीणा व कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक महेश चंद शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.