April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, 23 फरवरी को होगा महाधिवेशन, पुरुषोत्तम पारीक बनाए गए संयोजक

17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, 23 फरवरी को होगा महाधिवेशन, पुरुषोत्तम पारीक बनाए गए संयोजक

एनसीआई@बूंदी

राजस्थान पेंशनर मंच की ओर से 17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, पेंशनर्स का महाधिवेशन 23 फरवरी 2025 को होगा। सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक इस महाधिवेशन के संयोजक होंगे।

राजस्थान पेंशनर मंच के महामंत्री शम्भू दयाल मेहरा व अतिरिक्त महामंत्री गिरधर गोपाल गोस्वामी ने बताया कि पेंशनर मंच की कार्य समिति की बैठक रविवार दोपहर को वृद्ध आश्रम आसरा में आयोजित हुई‌। इसमें यह निर्णय लिए गए। कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्थान पेंशनर मंच के प्रदेश महामंत्री महावीर शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र चतुर्वेदी थे।

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन 

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पेंशनर मंच के मुख्य परामर्शदाता छुट्टन लाल शर्मा ने कहा कि 17 दिसम्बर को पेंशन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ आरजीएचएस के माध्यम से दवाइयां एवं उपचार के सम्बन्ध में आ रही परेशानियों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

महाधिवेशन की रूपरेखा बताई

प्रदेश महामंत्री महावीर शर्मा ने 23 फरवरी 2025 को होने वाले पेंशनर महाधिवेशन की रूपरेखा पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य रामस्वरूप राठौर ने पेंशनर महाधिवेशन के संयोजक के लिए मुख्य संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक का नाम का प्रस्तावित किया। संयुक्त महामंत्री गिरधर गोपाल गोस्वामी ने इसका समर्थन किया। जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे, जिला महामंत्री शंभू दयाल मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश तलवास, कार्यालय मंत्री लोक कलाकार बृज सुंदर शर्मा ने भी सहमति जताई।

सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में दी जानकारी 

इस मौके पर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ने सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में समिति को जानकारी दी। पेंशनर मंच के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य वृक्ष मित्र राधा वल्लभ सोनी ने बताया कि 17 दिसम्बर 2024 को पौधरोपण किया जाएगा। अंत में सभा अध्यक्ष रामनिवास मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही महाधिवेशन की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.