April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार से दुखी था फखरुद्दीन, इस्लाम छोड़ अपना लिया सनातन

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार से दुखी था फखरुद्दीन, इस्लाम छोड़ अपना लिया सनातन

एक मुस्लिम युवक फखरुद्दीन खान ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों से आहत होकर सनातन धर्म अपना लिया और अपना नाम फतेह बहादुर सिंह रख लिया।

एनसीआई@सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के एक मुस्लिम युवक ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों से दुखी होकर सनातन धर्म अपना लिया। इसी के साथ अपना नाम बदलकर फतेह बहादुर सिंह रख लिया।

राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू के नेतृत्व में फखरुद्दीन की ‘घर वापसी’ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

‘तलवार के डर से इस्लाम अपनाने वालों की घर वापसी चाहता हूं’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतापुर के माता श्री काली देवी मंदिर में हवन पूजन के साथ इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस दौरान फतेह बहादुर सिंह उर्फ फखरुद्दीन ने पहले अपने बाल कटवाए, फिर दाढ़ी कटवाकर स्नान किया और मंदिर में हवन-पूजा की। फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि वह पहले से ही गौ सेवा में सक्रिय हैं। इसके अलावा उनके पूर्वज हिन्दू क्षत्रिय थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों ने उन्हें बुरी तरह आहत किया है। इस पर उन्होंने कहा- ‘अब मैं उन सभी लोगों की घर वापसी चाहता हूं, जिन्हें आक्रांताओं ने तलवार के डर से इस्लाम धर्म अपनाने को विवश किया।’

‘आज से मेरा नाम फतेह बहादुर सिंह है, यह मेरा दूसरा जन्म है’

इस मौके पर हिन्दू शेर सेना के प्रमुख विकास हिन्दू ने कहा कि बहुत से लोग अब घर वापसी करना चाहते हैं। वहीं फतेह बहादुर सिंह उर्फ फखरुद्दीन ने कहा, ‘आज से मेरा नाम फतेह बहादुर सिंह है। आज मेरा दूसरा जन्म हुआ है। मैं अपने देश को फिर से अखंड भारत देखना चाहता हूं।’ फतेह बहादुर सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार है, जिससे मेरा देश फिर से एक बार अखंड भारत बनेगा।

इस मौके पर केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रमुख अतुल मिश्रा, पुनीत सिंह, आशीष सिंह, प्रभात अग्निहोत्री आदि लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.