April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: बस-कार की भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित 5 की मौत, 5 अन्य की हालत गम्भीर, सभी मृतक थे मध्यप्रदेश निवासी, कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे

राजस्थान: बस-कार की भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित 5 की मौत, 5 अन्य की हालत गम्भीर, सभी मृतक थे मध्यप्रदेश निवासी, कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे

एनसीआई@करौली

गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास मंगलवार रात 8 बजे करीब भीषण हादसा हो गया। इसमें एक निजी बस और मध्य प्रदेश की एक कार में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में से 5 लोगों की हालत गम्भीर होने से उन्हें करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह हादसा कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह पिचक गई। मरने वाले पांचों लोग कार में सवार थे। ये मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे।

यह था मामला

करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया-इंदौर निवासी नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख परिवार के साथ कार से कैलादेवी के दर्शन कर गंगापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, निजी बस करौली की ओर आ रही थी। रात करीब 8 बजे सलेमपुर गांव के पास स्थित एक निजी छात्रावास के सामने कार बस से टकरा गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर घायलों काे करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन लोगों की हुई मौत

चार शव करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। वहीं, एक महिला का शव गंगापुर सिटी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख निवासी इंदौर तथा प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं।

घायलों में ये हैं शामिल

घायलों में विनीत सिंहल (31) पुत्र गोपाल निवासी करौली, सलीम (42) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां (50) पत्नी सलीम निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल (44) पुत्र श्रीमोहन गुनेसरा और समय सिंह (21) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.