April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीएफसीएल में गैस लीकेज मामला: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की लगातार ले रहे अपडेट, हालत सामान्य, अस्पताल में भर्ती छात्राओं की देखभाल के लिए तीन शिक्षक तैनात

सीएफसीएल में गैस लीकेज मामला: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की लगातार ले रहे अपडेट, हालत सामान्य, अस्पताल में भर्ती छात्राओं की देखभाल के लिए तीन शिक्षक तैनात

एनसीआई@कोटा

सीमलिया थाना क्षेत्र के गढ़ेपान गांव में‌ स्थित चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लि. फेक्ट्री (सीएफसीएल) से शनिवार को अमोनिया गैस रिसाव से 19 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लगातार सक्रिय बने हुए हैं। वे समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की अपडेट ले रहे हैं। गम्भीर हालत वाली 9 छात्राओं को जेके लोन अस्पताल, कोटा में भर्ती कराया गया था। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।

जेके लोन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि सभी बच्चियों की हालत बेहतर है। डॉक्टर इन पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं‌। साथ ही शिक्षा मंत्री दिलावर भी छात्रों के स्वास्थ्य का अपडेट ले रहे हैं। इसके अलावा एहतियातन गढ़ेपान में चिकित्सा विभाग की टीमें भी तैनात की गई हैं‌। इन टीमों ने गांव के 250 घरों का सर्वे कर यह जानने की कोशिश की कि कहीं कोई गैस रिसाव से प्रभावित तो नहीं है। इसमें कोई भी ऐसा पीड़ित नहीं मिला।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फेक्ट्री का सेफ्टी ऑडिट

इधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अस्पताल में भर्ती छात्राओं की देखभाल के लिए तीन शिक्षकों को तैनात किया है। वे खुद इनके स्वास्थ्य पर निगाह बनाए हुए हैं। दूसरी ओर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट के साथ जिला प्रशासन की टीम सीेएफसीएल फेक्ट्री का सेफ्टी ऑडिट भी करवा रही है।

यह है मामला

गढ़ेपान में स्थित चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड फेक्ट्री से शनिवार सुबह अमोनिया गैस रिलीज की गई थी। इसकी मात्रा अधिक होने से फेक्ट्री के ठीक पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी। श्वांस लेने में तकलीफ व उल्टी होने के साथ ये बेहोश होने लगे। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। स्कूल के स्टाफ के अलावा सहपाठी छात्र-छात्राएं भी पीड़ितों को सम्भालने में लग गए। पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की जाने लगी। साथ ही स्कूल के व्याख्याताओं सहित अन्य स्टाफ कर्मी वाहनों से व अपने कंधों पर उठाकर पैदल ही सीएफसीएल के अस्पताल में ले गए। यहां से पहले 1 छात्र व 5 छात्राओं तथा बाद में 3 छात्राओं को कोटा रेफर किया गया। इससे पहले गांव में भी यह खबर फैली तो अभिभावक व अन्य ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.