April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गैस रिसाव मामले में ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया, पीड़ित बच्चों को मुआवजा दिए जाने सहित कई मांगें रखीं (वीडियो)

गैस रिसाव मामले में ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया, पीड़ित बच्चों को मुआवजा दिए जाने सहित कई मांगें रखीं (वीडियो)

एनसीआई@कोटा

गढ़ेपान स्थित चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लि. फेक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से 19 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में दूसरे दिन रविवार को आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतरे। नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में फेक्ट्री पर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान एहतियातन पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

ग्रामीणों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ फेक्ट्री से होने वाले गैस रिसाव से खेतों में लगी फसलों के खराब होने का आरोप लगाते हुए, इन्हें बचाने व पीड़ित बच्चों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की।
दूसरी ओर कोटा के जेके लोन अस्पताल में भर्ती बच्चों का स्वास्थ्य उपचार के बाद सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.