April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सहेली के घर किताब लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर दो साल से कर रहे दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सहेली के घर किताब लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर दो साल से कर रहे दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

एनसीआई@डीडवाना

जिले के मौलासर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ मंगलवार को पांच युवकों ‌के द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इसमें भी बड़ी बात यह है कि आरोपी 17 वर्षीय इस पीड़िता को दो वर्ष से ब्लेकमैल कर दुष्कर्म करते आ रहे थे। यह मामला खुलने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले के अनुसार पीड़िता मंगलवार को दोपहर ढाई बजे करीब अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

सहेली के घर से लौटते समय हुई घटना

मौलासर थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता दोपहर में अपनी सहेली के यहां किताब लेने गई थी। वहां से किताब लेकर घर लौट रही थी तो रास्ते में रणजीत मीणा, नवल किशोर मीणा, मुकेश मेघवाल, हरीश मेघवाल व अभिषेक स्वामी ने इसे पकड़ लिया। पांचों आरोपी लड़की को सुनसान खंडहर में ले गए। जहां उन्होंने इसके साथ दुष्कर्म किया। थाना अधिकारी ने बताया कि इस दौरान लोगों की आवाजें सुन आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती बताई।

थाना अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दो साल से उससे दुष्कर्म कर रहे थे। उनके पास इसके अश्लील-फोटो वीडियो भी हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ये इससे ज्यादती करते आ रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। इधर, इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव भर में आक्रोश है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

माता-पिता की हो चुकी मौत, दादी के पास रह रही छात्रा

थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया-पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के साथ ही रहती है। उसके चचेरे भाई ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। छात्रा का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.