मुख्यमंत्री की घोषणा, बूंदी जिले को मिली सड़क और खेल स्टेडियम की सौगात
एनसीआई@बूंदी
वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूंदी जिले को भी सौगात दी है। बूंदी जिले के लिए की गई घोषणाओं से जिले के निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्राप्त होंगी और खेल प्रतिभाएं जिले का नाम रोशन कर सकेंगी।
बुधवार को हुई घोषणा के अनुसार बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सड़कों का उन्नयन कार्य करवाया जाएगा। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र केशवरायपाटन में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए केशवरायपाटन में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़़ रुपए की लागत से गेंडोली से झालीजी का बराना सड़क (4.5 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा।
—
