May 1, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गणेश उत्सव के जुलूस में तेज गति से बेकाबू ट्रक घुसा, 8 की मौत, कई अन्य घायल, हजारों लोग थे शामिल

गणेश उत्सव के जुलूस में तेज गति से बेकाबू ट्रक घुसा, 8 की मौत, कई अन्य घायल, हजारों लोग थे शामिल

कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात निकाले जा रहे गणेश उत्सव के जुलूस पर तेज रफ्तार ट्रक के चढ़ जाने से भीषण हादसा हो गया। इसमें अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा हसन-मैसूर हाईवे पर हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनसीआई@बैंगलोर

कर्नाटक के हसन जिले के मोसलेहोसाल्ली गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना तब घटी जब हजारों लोग गणेश प्रतिमा के साथ जुलूस में शामिल थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर के ऊपर आ गया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा हसन-मैसूर नेशनल हाईवे-373 पर हुआ है। यहां पर जुलूस एक ओर से गुजर रहा था और दूसरी ओर से आम यातायात जारी था। अचानक एक टेंकर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर को पार कर सीधे जुलूस में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग गम्भीर घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 घायलों की और मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना से मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। साथ ही लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टेंकर चालक की तलाश की जा रही है।

खौफनाक हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है‌। इसमें गणेश विसर्जन के दौरान कई लोग नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। लाइट और म्यूजिक के बीच लोग भक्ति में सराबोर होकर नाच रहे हैं। इसी दौरान अचानक सामने से ट्रक आया और लोगों को रौंदते हुए चला गया। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को संभलने का वक्त ही नहीं मिला। हादसे की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.