May 1, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एलबीएस केम्पस कोटा में ‘गाए जा गीत मिलन के’ मुकेश नाइट आज शाम, कायस्थ प्रतिभाएं देंगी ‘स्वर श्रद्धांजलि’

एलबीएस केम्पस कोटा में ‘गाए जा गीत मिलन के’ मुकेश नाइट आज शाम, कायस्थ प्रतिभाएं देंगी ‘स्वर श्रद्धांजलि’

एनसीआई@कोटा

अमर पार्श्व गायक मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर) की पुण्य स्मृति में आज शनिवार शाम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ आर्ट एंड कल्चर, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में दूसरी बार मुकेश नाइट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से महावीर नगर विस्तार योजना में स्थित एलबीएस केम्पस में होगा।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर नेबताया कि इस मौके पर डॉ. संगीता सक्सेना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा, डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएचओ बारां, डॉ. विजय सरदाना, न्यूरोलॉजिस्ट एवं पूर्व प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा तथा डॉ. गोविंद महेश्वरी, निदेशक एलन केरियर इंस्टीट्यूट मुख्य अतिथि होंगे।

इस अवसर पर कायस्थ समाज के प्रतिभाशाली गायक स्वर्गीय मुकेश के अमर गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान संगीतकार अजय जैन एवं अविका सक्सेना को संगीतमय अचीवमेंट मुकेश नाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एकजुट करते हुए महान पार्श्व गायक मुकेश को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.