May 1, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लव जिहाद व दुष्कर्म के दो आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी के घर पर कार्रवाई टली

लव जिहाद व दुष्कर्म के दो आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी के घर पर कार्रवाई टली

एनसीआई@भोपाल

कॉलेज छात्राओं से लव जिहाद से फांस कर दुष्कर्म करने के आरोपी साद और साहिल के अवैध मकानों को शनिवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया, जबकि मुख्य आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई। सुबह 11 बजे कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी, लेकिन लोक अदालत के चलते यह नहीं हो पाई।

उल्लेखनीय है कि फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर निजी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। यह मामला कोर्ट में है।

सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई 

अवैध मकानों को ढहाने की कार्रवाई से एक दिन पहले शुक्रवार को ही मकानों के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई थी। इसके बाद आज शनिवार सुबह 5 बजे अर्जुन नगर में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया गया।

एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने कहा- यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि शासकीय चरोखर की भूमि पर अर्जुन नगर में कब्जा किया गया है। यह सही पाया गया। तहसीलदार ने नोटिस जारी किए थे। 19 अगस्त को इनको हटाने के आदेश थे। जब 4 सितम्बर तक भी कब्जा नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की गई। आरोपियों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

आरोपी फरहान के पिता का आरोप- पुलिस ने 10 लाख रुपए मांगे

इधर, आरोपी फरहान के पिता रिजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमसे 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। करीब 15 दिन तक इस मामले को दबाए रखा। हम 2 लाख रुपए ही दे पाए, 8 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं हुई। इस पर मिसरोद थाने के रंजीत सिंह ने मेरे बच्चे पर लव जिहाद का केस दर्ज कर दिया। अदालत का फैसला नहीं आया है, उससे पहले ही हमारे मकान गिराए जा रहे हैं।

साहिल की मां बोली-अवैध निर्माण था तो घर क्यों बनाने दिया

लव जिहाद के अन्य आरोपी साहिल की मां ने कहा, अगर पीड़ित लड़कियां मेरे बच्चे का नाम लेती और कोर्ट में ये साबित हो जाता कि वह इस जुर्म में शामिल है तो मैं मान लेती कि उसने गलत किया है। लेकिन, हमें किस बात की सजा मिल रही है। मैं अपने परिवार को लेकर कहां जाऊंगी। साहिल के दो छोटे भाई-बहन है। वो कहां रहेंगे। यदि अवैध निर्माण था तो हमें घर क्यों बनाने दिया गया। अब इसे तोड़ दिया है।

 

आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा: सारंग 

लव जिहाद के आरोपियों के अवैध मकानों पर हुई कार्रवाई को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लव जिहाद जैसे कुकृत्य मध्यप्रदेश और देश में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.