April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कायस्थ समाज कोटा ने अमर पार्श्व गायक मुकेश को दी स्वर श्रद्धांजलि, ‘गाए जा गीत मिलन के’ समारोह में झूमते रहे दर्शक

कायस्थ समाज कोटा ने अमर पार्श्व गायक मुकेश को दी स्वर श्रद्धांजलि, ‘गाए जा गीत मिलन के’ समारोह में झूमते रहे दर्शक

एनसीआई@कोटा

सुरों और संगीत की दुनिया में अपनी अमर आवाज़ से लाखों दिलों को मंत्र मुग्ध कर देने वाले पार्श्व गायक मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर) की स्मृति में कोटा दूसरी बार सुरमयी वातावरण में सराबोर हो गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ आर्ट एंड कल्चर, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम मुकेश नाइट-2 का भव्य आयोजन एलबीएस केम्पस, महावीर नगर विस्तार योजना में हुआ। इसमें कायस्थ समाज सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने भाग लिया।

महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व कायस्थ आर्ट एंड कल्चर, कोटा के संरक्षक कुलदीप माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मुकेश की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पूरे सभागार में ‘गाए जा गीत मिलन के’ थीम के तहत मुकेश के गीतों की गूंज छाई रही। कुलदीप माथुर ने बताया कि इस संगीतमयी संध्या में मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सक्सेना (प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, कोटा), डॉ.संजीव सक्सेना (सीएमएचओ, बारां), कालूराम वर्मा (एएसपी, बारां), डॉ.विजय सरदाना (न्यूरोलॉजिस्ट एवं पूर्व प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, कोटा), डॉ.अंशु सरदाना, अरुण सक्सेना (फूड इंस्पेक्टर, कोटा एवं बूंदी जिला अध्यक्ष), कोटा के ‘मुकेश’ अजय जैन, सुनील जैन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का साफा, माला, कायस्थ अपर्णा और स्मृति चिह्न देकर भव्य स्वागत किया गया।

कुलदीप माथुर ने बताया कि इस दौरान अतिथि डॉ.सरदाना, एएसपी वर्मा, अरुण सक्सेना फूड इंस्पेक्टर ने मुकेश के गीत गुनगुनाए।‌ डॉ.संगीता सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। चाहे वह शिक्षा हो, कला हो या संगीत। कायस्थ समाज के लोग हर जगह उत्कृष्ट योगदान देते आए हैं।

संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर ने कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपने चयनित गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंच नई प्रतिभाओं के लिए अवसर का द्वार खोलेगा। जहां वे मुकेश कुमार के अमर गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोटा के मुकेश संगीतकार, सीए अजय जैन और गायिका अविका सक्सेना (जौहरी) को संगीतमय अचीवमेंट मुकेश नाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील भटनागर ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से अमर नगमों के संग मुकेश चंद्र माथुर को संगीतमयी श्रद्धांजलि दी गई।

जानें किस कलाकार ने कौनसी प्रस्तुति दी

महासभा के प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस संगीतमयी शाम में समाजबंधुओं व कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर मुकेश की यादों को ताज़ा कर दिया। इस दौरान विनोद सक्सेना ने जाने कहां गये वो दिन, सुनील भटनागर ने रुक जा ओ जाने वाली, कुलदीप माथुर ने जो तुमको हो पसंद, अरुण सक्सेना ने तेरे प्यार का ग़म, अविका एवं विशाल सक्सेना ने सावन का महीना, पवन करे शोर, शिखा एवं राजेश ने किसी राह में किसी मोड़ पर, नितिन प्रांजलि भटनागर ने धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले, आस्था सक्सेना ने एक प्यार का नगमा है, अभिषेक सक्सेना ने चांद सी महबूबा हो मेरी, नलिनी कुलश्रेष्ठ ने जीना इसी का नाम है, निमिष सक्सेना ने मैं तो हर मोड़ पर तुझको, आनन्द सक्सेना ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए,  विनोद माथुर ने सुहानी चांदनी रातें, विनय कुलश्रेष्ठ ने चल अकेला, चल अकेला, एसबी सक्सेना ने तुम अगर मुझको ना चाहो, आदर्श कमठान ने कहता है जोकर, सारा ज़माना, समीर सक्सेना ने कभी कभी मेरे दिल में, आरपी सक्सेना ने ज़िक्र होता है, शुभम सक्सेना ने जीना यहां, मरना यहां, सीपी सक्सेना ने चांद आहें भरेगा, अनिल साधना श्रीवास्तव ने मेरे महबूब मेरे, शैलेन्द्र सक्सेना ने कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, डॉ.शिखा कुलश्रेष्ठ ने मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने, एसबी सक्सेना व शिखा ने दिल की नज़र से, अविका व विशाल सक्सेना ने हम दोनों मिल के कागज़ के, राजेश सक्सेना ने सुहाना सफर और ये मौसम हसीन व विनय सक्सेना ने ज़ुबां पे दर्द भरी दास्तां जैसे गीतों से मुकेश को याद किया।

आयोजन में ये समाजबंधु रहे मौजूद

महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस आयोजन से न केवल संगीतमय यादों को ताजा किया, बल्कि समाज को भी जोड़ने का कार्य किया। कायस्थ आर्ट एंड कल्चर की निदेशक एवं सह संयोजक डॉ.शिखा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुकेश चंद्र माथुर के अमर नगमों को प्रस्तुत कर प्रतिभागियों ने मुकेश की यादें ताज़ा कर दीं। महिला अध्यक्ष अनीता माथुर ने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में कायस्थ समाजबंधुओं ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

युवा जिलाध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, चेतना माथुर पार्षद, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना (बिच्छु बन्ना), प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, कार्यक्रम संयोजक सुनील भटनागर, संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, महिलाध्यक्ष अनीता माथुर, युवाध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, उर्मिला माथुर, किशोर माथुर, प्रदीप कांत भटनागर, सह संयोजक डॉ. शिखा कुलश्रेष्ठ, वंदना सक्सेना, डॉ.शिल्पा माथुर, उर्मिला सक्सेना, प्रदेश युवा महामंत्री मयूर सक्सेना, पीके कुलश्रेष्ठ, गौरव सक्सेना, अतुल भटनागर, अतुल कुलश्रेष्ठ, शुभम सक्सेना, अंशुल सक्सेना, पार्थ माथुर, गरिमा सक्सेना की मौजूदगी में हुआ। सह-संयोजक शुभम सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन कुमार सुनील व महिमा श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.