April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

इस्कॉन बूंदी में आध्यात्मिक भक्ति में झूमे श्रद्धालु, भगवद गीता की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, हरि नाम जप की महिमा का वर्णन किया

इस्कॉन बूंदी में आध्यात्मिक भक्ति में झूमे श्रद्धालु, भगवद गीता की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, हरि नाम जप की महिमा का वर्णन किया

एनसीआई@बूंदी

बूंदी इस्कॉन की ओर से रविवार को आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में वरिष्ठ सन्यासी गोपेन्द्र कृष्ण गोस्वामी महाराज ने भक्तों को सम्बोधित किया। उन्होंने भगवद गीता की शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कलियुग में हरि नाम जप की महिमा का वर्णन किया।

कार्यक्रम में इस्कॉन कोटा के व्यवस्थापक अवतारगौर प्रभु और सह व्यवस्थापक मायापुरवासी प्रभु विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रारम्भ में इस्कॉन कोटा के भक्तों ने मायापुरवासी प्रभु के नेतृत्व में विकास नगर की गलियों में हरि नाम संकीर्तन किया।

इस्कॉन बूंदी के व्यवस्थापक गजेन्द्र पति विष्णुदास के मार्गदर्शन में समूचा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बूंदी और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने हिस्सा लिया। ठाकुर जी की महाआरती के बाद सभी भक्तों को जगन्नाथ जी का महाप्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.