April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा आयोजित, ऑनलाइन हुई सभा

कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा आयोजित, ऑनलाइन हुई सभा

जमा और ऋण में वृद्धि, शुद्ध लाभ दोगुना, 10% लाभांश का प्रस्ताव

एनसीआई@कोटा

कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की वर्ष 2024–25 की वार्षिक आम सभा रविवार को ऑनलाइन आयोजित की गई। अध्यक्ष मंजू बिरला ने सभा की अध्यक्षता करते हुए बैंक की गतिविधियों, उपलब्धियों और वित्तीय स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में बैंक के सभी निदेशक और अंशधारक जुड़े। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ सभा का शुभारम्भ हुआ।

जमा और ऋण में वृद्धि, लाभ दोगुना

सभा में प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बैंक के जमा में 6.07 प्रतिशत और ऋणों में 5.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बैंक का शुद्ध लाभ 96.61 लाख रुपए से बढ़कर 192.52 लाख रुपए हो गया, जो उल्लेखनीय उछाल है। लाभ में आई यह वृद्धि मुख्यतः प्रोविजन के रिवर्सल के कारण संभव हुई है, जिससे बैंक की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।

अध्यक्ष मंजू बिरला ने बताया कि बैंक की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति को देखते हुए वर्ष 2024–25 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने की सिफारिश की गई है। विभागीय स्वीकृति प्राप्त होते ही यह लाभांश अंशधारकों को वितरित किया जाएगा।ऑनलाइन सभा के सफल संचालन के दौरान बैंक के निदेशकों और अंशधारकों ने बैंक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी गति से सेवाओं और कार्यक्षमता को आगे बढ़ाने की बात कही।आम सभा का संचालन बैंक के प्रबंध निदेशक रामेश्वर न्याती ने किया। इस अवसर पर बैंक की निदेशक उषा न्याती, सुरभी झामनानी, लता गर्ग, सोनिया कोहली, श्वेता जैन, मोनिका सिंह, सुनीता नायक, प्रियंका दुबे ,गायत्री जाजपुरा, मेनका मीणा, अपर्णा सैनी, सुमित्रा दमानी, दीक्षा जैन आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.