अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बूंदी के रेडक्रॉस भवन में महिलाओं के लिए लगेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
एनसीआई@बूंदी
रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में 8 मार्च, रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस भवन पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिवर आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य परामर्शदाता वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा शर्मा (भीलवाड़ा) होंगी।

फाउंडेशन की अध्यक्ष रोहिणी कुमारी ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। डॉ. उषा शर्मा बूंदी के राजकीय चिकित्सालय के जनाना अस्पताल में वर्ष 1983 से 1991 तक मुख्य वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत रहीं थीं। उनके कार्य और व्यवहार की महिला रोगी तारीफ करती थीं। रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन की सदस्यों ने महिलाओं से इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।
