एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राजस्थान (कोटा) की ओर से हाड़ोती क्षेत्र के प्रतिभावान कायस्थ विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए जाने वाले ‘कायस्थ मेधावी छात्र सम्मान समारोह–2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह आयोजन 5 जुलाई, रविवार को शाम 4 बजे से महावीर नगर एक्सटेंशन, कोटा में स्थित एलबीएस स्कूल के प्रांगण में होगा।
यह सम्मान समारोह महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के मार्गदर्शन में होने जा रहा है। पोस्टर विमोचन समारोह में मौजूद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों व समाज के अन्य सदस्यों ने अधिकाधिक विद्यार्थियों तक इस आयोजन की जानकारी पहुंचा, उन्हें इससे जोड़ने का आह्वान किया।
यह जानना भी है जरूरी
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि महासभा की ओर से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
नितिन भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ NEET, JEE एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
ये प्रतिभाएं होंगी पात्र
वहीं, विनोद सक्सेना ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, अन्य कक्षाओं में A+ ग्रेड अथवा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अथवा विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थी इस सम्मान समारोह के पात्र होंगे।
फिर यह करना होगा
कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ एवं रावतभाटा क्षेत्र के सभी पात्र कायस्थ मेधावी विद्यार्थी निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी जानकारी भेजकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।
समाज के ये गणमान्य सदस्य रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर, युवा प्रकोष्ठ के सम्भागीय अध्यक्ष ऋषभ माथुर, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता माथुर, डॉ.शिल्पा माथुर, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नितिन नरेश, सीपी सक्सेना, योगेन्द्र माथुर, सुदर्शन माथुर, मयूर सक्सेना आदि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोटा के सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
