April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी विकास समिति के सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को बूंदी के विकास में सहयोग देने के लिए मांग पत्र सौंपा

बूंदी विकास समिति के सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को बूंदी के विकास में सहयोग देने के लिए मांग पत्र सौंपा

एनसीआई@बूंदी

बूंदी विकास समिति एवं बूंदी उत्सव समिति के सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह से बूंदी के पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास करने का आग्रह किया। भंवर जितेन्द्र सिंह के एक दिवसीय बूंदी प्रवास के दौरान पारीक ने उनसे मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र भी सौंपा।

पारीक ने बताया कि भंवर जितेन्द्र सिंह का बूंदी के प्रवास के दौरान स्वागत कर बूंदी के हर दृष्टि से विकास के साथ इसे पर्यटन के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थान दिलाने की दृष्टि से यहां शाही रेलगाड़ी के ठहराव की आवश्यकता जताई, ताकि पर्यटक और भी अधिक संख्या में यहां की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक वैभव व प्राकृतिक सौंदर्य से वाकिफ हो सकें। कोटा-अजमेर रेलगाड़ी प्रारम्भ किए जाने, उद्योग, लघु उद्योग व कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान देकर इनका विकास करने पर जोर दिया।

इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से वार्ता करने का आग्रह किया। इसके अलावा रामगढ़ अभ्यारण के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन करवाने की भी मांग की।

पारीक ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने उनकी सभी मांगो से सहमति जताते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य वंशवर्धन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी बूंदी के विकास में सहयोग देने का भंवर जितेन्द्र सिंह से अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.