राजस्थान शिक्षक भर्ती में भारी गड़बड़ी की आशंका, परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र हल करते पकड़े गए सॉल्वर, मगर पुलिस ने यह कहा
एनसीआई@जोधपुर
सरकारी भर्तियों की परीक्षा में गड़बड़ी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान के जोधपुर में आज पुलिस की छापेमारी में एक सॉल्वर गैंग हत्थे चढ़ा है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र हल करते हुए सॉल्वर पकड़े गए हैं।
जोधपुर के बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पुलिस की रेड में सॉल्वर पकडे़ गए हैं। मैरिज गार्डन के कमरों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र हल करवाया जा रहा था। बनाड़ थाना पुलिस ने महिलाओं व युवतियों सहित कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया है।
Related News:-
REET Exam 2023 में जीजा की जगह पेपर दे रहा था साला, चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके पर मिले प्रश्न पत्र की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रश्न पत्र लीक होने व प्रश्न पत्र से मिलान होने से इनकार किया है।
#reet2023 मुख्य परीक्षा Ist लेवल पेपर लीक की खबर है सरासर अफवाह।
जोधपुर पुलिस ने की तत्परता से कार्यवाही।
कार्यवाही के दौरान मिले पेपर का मूल प्रश्न पत्र से नहीं हुआ है मिलान। #FakeNews पर ध्यान ना दें। #RajasthanPolice @CP_Jodhpur @DCPEastJodhpur pic.twitter.com/7m6t14J2RI
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) February 25, 2023
राजस्थान पुलिस के एक ट्वीट में कहा गया है कि-
#REET2023 मुख्य परीक्षा Ist लेवल पेपर लीक की खबर है सरासर अफवाह। जोधपुर पुलिस ने की तत्परता से कार्रवाई। कार्रवाई के दौरान मिले पेपर का मूल प्रश्न पत्र से नहीं हुआ है मिलान।
