April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

REET Exam 2023 में जीजा की जगह पेपर दे रहा था साला, चढ़ा पुलिस के हत्थे

REET Exam 2023 में जीजा की जगह पेपर दे रहा था साला, चढ़ा पुलिस के हत्थे

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं। आज शनिवार को राज्य के कुछ जिलों में रीट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। भरतपुर जिले में भी 65 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमे दो पारियों में परीक्षा का आयोजन रहा है। रीट की प्रथम पारी की परीक्षा में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के बहनेरा गांव के पास स्थित श्रीमति कमलेश आईटीआई कॉलेज में रीट की परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार यह डमी केंडिडेट धीरज अपने जीजा राहुल की जगह पेपर दे रहा था।

5 मिनट देरी से पहुंचा, नहीं मिली एंट्री तो फूट-फूट कर रोया

वहीं,उदयपुर में धानमंडी स्कूल सेंटर में एक युवक निर्धारित समय से 5 मिनट देरी से पहुंचा। इस पर उसे अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर उस अभ्यर्थी ने कलक्टर तक से गुहार लगाई, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इस पर वह युवक परीक्षा केन्द्र के बाहर ही फूट-फूट कर रोता नजर आया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसकी कई मिन्नतों के बावजूद नियमों से बंधे हुए अधिकारी उसे राहत नहीं दे सके।

उदयपुर में नेटबंदी, जानें कब होगी बहाल

राजस्थान में करीब 48 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा हो रही है। उदयपुर सम्भाग में यह परीक्षा 25 और 26 फरवरी को आयोजित की जा रही है। इसमें दो दिन में करीब 1 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए ट्रांसपोर्टेशन से लेकर यातायात व्यवस्था पर प्रशासन और पुलिस पूरा दम झोंके हुए हैं। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे हुआ और अब दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक हो रहा है। अब इधर परीक्षा के शुरू होने के बाद प्रशासन की तरफ से आदेश जारी हुआ है। आदेशानुसार आज के लिए नेटबंदी लागू की गई है‌। सम्भवतया यह नेटबंदी 26 को भी रह सकती है।

34 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जोधपुर में 34 संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 25 व 26 फरवरी को परीक्षा समय के दौरान बंद रहेगा इंटरनेट। जोधपुर एडीएम सिटी भास्कर विश्नोई ने यह जानकारी दी है।

 

जोधपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले बड़ी खबर आ रही है। बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा हुआ। मैरिज गार्डन के कमरों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र हल करवाया जा रहा था। बनाड़ थाना पुलिस ने महिलाओं और युवतियों सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले प्रश्न पत्र की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रश्न पत्र लीक होने और प्रश्न पत्र से मिलान होने से इनकार किया है।

एग्जाम देने आए कुछ अभ्यर्थियों पर शक

जोधपुर में रीट भर्ती परीक्षा के कुछ अभ्यर्थियों को शक के चलते पुलिस ने पकड़ा है।‌ अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर ले जाया गया। इसे लेकर परीक्षा केन्द्र पर हंगामा शुरू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हुई है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने 48 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लिए वैकेंसी निकाली थी। इसके लिए ही यह भर्ती परीक्षा ली जा रही है। यह परीक्षा अगले 5 दिन तक चलेगी। इसमें नौ लाख 64 हजार 965 अभ्यर्थी शामिल होंगे। र 11 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा इस बार आरपीएससी की जगह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करवा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पेपर लीक न हो, इसके लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि परीक्षा पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से ही होगी।

परीक्षा के लिए ये हैं इंतजाम

यह परीक्षा सरकार के लिए सिर दर्द बन गई है। यह परीक्षा ऐसे समय पर हो रही है, जब राज्य में पेपर लीक का मुद्दा छाया हुआ है। इस परीक्षा को साफ और स्‍वच्‍छ तरीके से कराना अशोक गहलोत सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। इसे देखते हुए सरकार ने मुख्य सचिव स्तर की हाईलेवल कमेटी बनाकर पूरे परीक्षा की मॉनिटरिंग की व्‍यवस्‍था की है।सरकार का साफ कहना है कि किसी भी सूरत में पेपर लीक जैसी शिकायत नहीं आनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शिक्षक भर्ती परीक्षा अच्छी तरह से सम्पन्न कराना सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। पेपर लीक को लेकर विपक्ष के साथ ही अपने भी गहलोत सरकार पर सवाल उठा चुके हैं।

हनुमान बेनीवाल का हमला

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले ही एक मैरिज गार्डन में पेपर हल करने की बात को लेकर पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उससे एक बार फिर राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने को लेकर बड़ी आशंका व्यक्त की जा रही है। इस मामले में गम्भीरता से तत्काल तफ्तीश करके स्वयं मुख्यमंत्री को वक्तव्य देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.