April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी के इस इलाके में बनेंगी तीन सीसी सड़कें, सब्जी मंडी भी जल्द हो जाएगी शुरू

बूंदी के इस इलाके में बनेंगी तीन सीसी सड़कें,  सब्जी मंडी भी जल्द हो जाएगी शुरू

एनसीआई@बूंदी

नैनवां रोड की इंद्रा कॉलोनी (वार्ड नम्बर 48) में मांगीलाल जी के मोहल्ले में 15 लाख रुपए से बनी सीसी सड़कों का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा थे। अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, पार्षद ममता शर्मा, हेमंत वर्मा, संदीप देवगन, विजय सिंह गहलोत, संध्या रावल, रामराज अजमेरा , हेमराज मीणा व पूर्व पार्षद जितेन्द्र दाधीच रहे।

इस दौरान अतिथियों ने सीसी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही शिलापट्ट का अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि शहर में विकास के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है। बाजार और कॉलोनियों की अधिकांश सड़कें सीसी बनेंगी। इसके लिए करोड़ों रुपए के टेंडर जारी हो गए हैं। उन्होंने समारोह के दौरान पार्षदों से भी विकास के काम में एकजुट होकर काम करने की अपील की। शर्मा ने कहा कि ऐसी प्लानिंग तैयार करें, जिससे शहर के विकास के साथ नगर परिषद को भी आय हो।

पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नैनवां रोड क्षेत्र में सब्जी मंडी को भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके पहले मौके पर छाया के लिए टीनशेड लगाए जाएंगे। इसके बाद ही सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया जाएगा। नैनवां रोड तिराहे व गेट नम्बर 6 पर लगने वाले सब्जी के ठेले भी वहां शिफ्ट हो जाएंगे।

इस दौरान सभापति मधु नुवाल ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में पीडब्डयूडी के माध्यम से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने आने वाले दिनों में वार्ड 48 में एक करोड़ से भी अधिक की लागत से तीन सड़कें बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर मधु नुवाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन किया कि जो सड़कें छूट गई हैं, उन्हें नगर परिषद के माध्यम से टेंडर करवाकर सीसी सड़कें बनाएंगे।

इस अवसर पर गौतम समाज के जिलाध्यक्ष रघु शर्मा, सरपंच नाथूलाल, पुरुषोत्तम लाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रप्रकाश दाधीच, पूर्व पार्षद यशवंत दाधीच, राकेश बदरिया, भूपेन्द्र भटनागर, नाथूलाल माहवर, रेखा नामा, राधेश्याम, गौरी शंकर, महेन्द्र शर्मा, शिवप्रकाश, किरण शर्मा, प्रेम बाई महेन्द्र कुमावत आदि वार्डवासी मौजूद रहे।

हाड़ोती टॉपर भगवती को किया सम्मानित

वार्ड 48 की निवासी भगवती महावर कोटा यूनिवर्सिटी में एमएम फाइनल में हाड़ोती में टॉप रही हैं। इस पर उन्हें राज्यपाल द्वारा 28 फरवरी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके चलते समारोह में भगवती को अतिथियों ने माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.