पार्षद ममता शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर
एनसीआई@बूंदी
गौतम समाज की महिला जिला अध्यक्ष एवं वार्ड 48 की पार्षद ममता शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस ऑडिटोरियम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
यहां परिणाम डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से आयोजित शिविर में 628 से अधिक लोगों का चेकअप किया गया। इनमें 456 पुलिसकर्मी और उनके परिजन शामिल थे। इस दौरान चेकअप में 165 लोगों में बीपी और 117 में शुगर के लक्षण मिले। पार्षद शर्मा ने बताया कि चेकअप केम्प विशेषकर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए आयोजित किया गया था। पुलिसकर्मी हार्ड ड्यूटी करते हैं। दिन रात ड्यूटी में रहने के कारण वे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर फ्री चेकअप केम्प लगाना ज्यादा बेहतर समझा।

कलक्टर और एसपी ने किया शुभारम्भ
शिविर का शुभारम्भ कलक्टर डॉ. रविंद्र कुमार गोस्वामी व एसपी जय यादव ने किया। डीएसपी हेमंत नोगिया, सदर थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज, पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, सभापति मधु नुवाल, पूर्व सभापति महावीर मोदी, वरिष्ठ पार्षद रामराज अजमेरा, टीकम जैन पार्षद रामराज अजमेरा, संध्या रावल, अनीस अहमद व लेब टेक्नीशियन चंदन शर्मा ने यहां मौजूद केम्प में सभी डॉक्टरों और टेक्नीशियनों का सम्मान किया। बाद में केक काटकर शर्मा का मुंह मीठा कराया गया।
शिविर में यह हुआ
शिविर में एसपी ऑफिस, सदर थाना कोतवाली थाना, महिला थाना, डीएसटी, साइबर सेल पुलिस लाइन के जवानों और सेवानिवृत पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की शुगर व बीपी चेक की गई। इस दौरान कलक्टर गोस्वामी ने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची नहीं कर कर ममता शर्मा की इस पहल को सराहा। साथ ही सभी लोगों से जन्मदिन या खुशी के अन्य मौकों पर ऐसे ही रचनात्मक काम करने को प्रेरित किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने पुलिस कर्मियों के लिए लगाए केम्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों को ड्यूटी के द्वारा समय कम मिलता है। ऐसे में वह समय पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण नहीं करा पाते हैं। ऐसे में एक ही छत के नीचे सभी लोगों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यह अच्छी पहल है।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पवन भारद्वाज, डॉक्टर सुभेंदर खरेड़िया, डॉ. गीतांजलि दादू पंथी, सुरेंद्र शर्मा, खुशीराम, विकास, काजल, आकाश शर्मा, लेखराज अभिषेक राठौर व रितिका रामदत्त भारती ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।

इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अशोक विजय, ध्रुव व्यास, नगीना सोनी, मुकेश जैन, महेश शर्मा , दिनेश चौहान, किशन गोपाल सैनी, गोपाल सोमानी, छुट्टन भाई, मधु मीणा, जितेन्द्र चंदेल मुस्तकीम, कांस्टेबल मोहनलाल असरार व समाजसेवी व्यवस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
