April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: फरवरी के आखिरी हफ्ते में होगा नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान: फरवरी के आखिरी हफ्ते में होगा नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ऐसा रहेगा मौसम

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। बुधवार से ही यह सिलसिला जारी है। कहीं बादल छाए हुए हैं तो कहीं तेज धूप पड़ रही है। हालांकि प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ ही रहा है। फरवरी के महीने में ही तापमान में इतनी बढ़ोतरी हो गई है कि लोगों को चुभती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान जोधपुर के फलौदी में 35.6 दर्ज किया गया और जयपुर के अधिकतम पारे में हल्की गिरवाट हुई। यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं प्रदेश के ज्यादातार जिलों का तापमान 30 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज होने लगा है।

फिर बदलेगा राजस्थान में मौसम का मिजाज

कहा जा रहा है कि राजस्थान में अगले हफ्ते से तेज गर्मी पड़ने लग जाएगी। वहीं, कई इलाकों में तो अभी से पंखे चलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के मूड में हो रहे इस बदलाव का दौर फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते में भी नजर आ सकता है।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय 

वहीं, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की सम्भावना बनी हुई है। इसके एक्टिव होने से तापमना में  हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसी के चलते मार्च में ही इस बार तेज गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

राजस्थान में पड़ेगी तेज गर्मी

उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में राजस्थन के जैसलमेर और बीकानेर के में गर्म हवाएं चलने लगेंगी।‌ इससे वहां की मिट्टी और अधिक गर्म होने लगेगी। इसके चलते इस बार राज्य में तेज गर्मी पड़ने के आसार बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.