April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शाहरुख खान गिरफ्तार, सलमान व अन्य की तलाश

शाहरुख खान गिरफ्तार, सलमान व अन्य की तलाश

एनसीआई@बांसवाड़ा

जिले में तीन व्यापारियों से फिरौती मांगने और एक व्यापारी को डराने के लिए हवाई फायरिंग करने के मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख खान को बांसवाड़ा पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार इस मामले में पुलिस अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शहर में इस बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए इनका पैदल जुलूस निकाला।

मुम्बई से गिरफ्तार शाहरुख।
मुम्बई से गिरफ्तार शाहरुख।

बांसवाड़ा जिले में फिरौती मांगने और फायरिंग करने के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतापगढ़ के कच्ची बस्ती निवासी शाहरुख खां पुत्र अजीज खां को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। इसी मामले में एमपी के कुख्यात अपराधी खाचरोद निवासी सलमान लाला और उसके साथी अरबाज खां को अब भी पुलिस तलाश कर रही है। प्रकरण में साजिश रचने के साथ ही हथियारों का इंतजाम करने वालों में शाहरुख और सलमान लाला का मुख्य किरदार बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों से यह हो रही पूछताछ

फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस ने दहशतगर्दों में खौफ और जनता को जागरूक करने के लिए आरोपियों को शहर की सड़कों पर पैदल घुमाकर जुलूस निकला।

पूछताछ में हुआ यह खुलासा

मुख्य आरोपी शाहरुख खान, सलमान लाला, अल्फेज, रेहान खान, इमरान खान, रुबेन अरमान व जेनुल हसन ने गिरोह बनाकर करीब 4 माह पहले फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बांसवाड़ा के मुस्लिम और बोहरा समुदाय के व्यापारी इस गिरोह के निशाने पर थे, लेकिन एसपी अभिजीत सिंह की टीम ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.