April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान की महिला एसआई को दिल्ली पुलिस ने दो अवैध पिस्टल सहित पकड़ा, इंटरनेशनल रेसलर है आरोपी

राजस्थान की महिला एसआई को दिल्ली पुलिस ने दो अवैध पिस्टल सहित पकड़ा, इंटरनेशनल रेसलर है आरोपी

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षु (ट्रेनी) सब इंस्पेक्टर नैना कंवल को पुलिस मुख्यालय ने निलम्बित कर दिया है। आईजी इंटेलिजेंस की ओर से शनिवार को यह आदेश जारी किए गए।

दरअसल, दिल्ली पुलिस को रोहतक में अपहरण के एक मामले में दबिश के दौरान सब इंस्पेक्टर नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की दो पिस्टल मिलीं थीं। रोहतक पुलिस ने एसआई के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

इंटरनेशनल रेसलर सब इंस्पेक्टर नैना हरियाणा केसरी हैं। खेल कोटे से नैना का सलेक्शन वर्ष 2022 में राजस्थान पुलिस में हुआ था। सुताना (पानीपत) की रहने वाली नैना अभी पांचवीं बटालियन आरएसी केम्प में तैनात है।

दरअसल, गुरुवार शाम को दिल्ली पुलिस ने किडनेपिंग के मामले में फरार बोहर (हरियाणा) निवासी सुमित नांदल की तलाश में एसआई नैना के फ्लेट पर दबिश दी थी।

फ्लेट की खिड़की से बाहर फेंक दी थीं दो पिस्टल

इस दौरान पुलिस को देखते ही एसआई नैना ने फ्लेट की खिड़की से दो पिस्टल नीचे फेंक दी, हालांकि फ्लेट की तलाशी में सुमित नांदल नहीं मिला। पुलिस ने फेंकी हुई दोनों पिस्टल जब्त कर ली। दोनों पिस्टल खाली थीं। नैना से इन दोनों का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सकी। अवैध हथियार रखने के चलते सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। फिलहाल हिरासत में लेकर नैना से पूछताछ की जा रही है। सब इंस्पेक्टर नैना अंतरराष्ट्रीय रेसलर है। वो नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुकी है।

लोकेशन मिलने पर फ्लेट पर दी दबिश

राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर नैना वर्ष 2018 से रोहतक में रहकर कुश्ती की प्रेक्टिस कर रही है। इसके लिए उसने सनसिटी हाइट्स में किराए पर फ्लेट ले रखा है। दिल्ली की मोहन गार्डन थाने की पुलिस किडनेपिंग केस में वांटेड सुमित नांदल की तलाश में रोहतक आई थी। नांदल की मिली लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने रोहतक की स्थानीय सिटी थाना पुलिस के साथ सनसिटी हाइट्स स्थित नैना के फ्लेट पर दबिश दी थी। अवैध पिस्टल मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर नैना को हिरासत में लिया। यह
नैना एशियन चैंपियनशिप में भी मेडल जीत चुकी है। वह अभी रेसलिंग के बड़े इवेंट में पार्टिसिपेट करती है।

दो साल से फरार है सुमित नांदल

दिल्ली की मोहन गार्डन थाने में उत्तम नगर दिल्ली निवासी पंकज कुमार ने जुलाई 2021 में मामला दर्ज करवाया था। इस पर उसे किडनेप कर 20 लाख की उगाही और 3 लाख रुपए की वसूली का केस पुलिस ने दर्ज किया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि वह अपने दोस्त ऋषभ के साथ मोहन गार्डन रोड पर कार में बैठा था। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसका किडनेप कर लिया। किडनेप कर पंकज को रोहतक ले गए। उनमें से एक बदमाश खुद को बोहर निवासी सुमित नांदल बता रहा था। किडनेपर्स उसे बाबा मस्तनाथ की मूर्ति के पास एक बड़े मकान में ले गए। उसका मुंह पानी में डुबोया। मारपीट करके दिल्ली लाकर 3 लाख रुपए वसूल लिए। 17 लाख रुपए जल्द देने की धमकी देकर उसे रोड किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। तभी से पुलिस किडनेपिंग में वांछित सुमित नांदल की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस अब नैना से सुमित नांदल के सम्बन्ध में भी पूछताछ कर सकती है।

एडीजी (इंटेलिजेंस) एस सेंगत्थिर ने बताया कि केम्प पांचवी बटालियन आरएसी में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर नैना के विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित है। विभागीय जांच के चलते एसआई नैना को निलम्बित किया गया है। नैना साल 2022 में खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर बनी। साल 2011 से नैना ने कुश्‍ती खेलना शुरू किया था। वे सात बार भारत केसरी भी रह चुकी हैं।

नैना कैनवाल के बारे में जानिए…

बचपन से ही कुश्ती की खिलाड़ी रही नैना का जन्म 2 फरवरी 1996 को हरियाणा के जिला पानीपत के गांव सुताना में किसान परिवार में हुआ था। पिता पूर्व सरपंच रामकरण व मां पूर्व सरपंच बाला देवी है।

पिता को भी पहलवानी का शौक

नैना के मम्मी, पापा व भाई का सपना था कि खेल की बदौलत बेटी को अच्छी कामयाबी मिलेगी। परिवार में एक भाई निखिल कैनवाल व विलायती भाभी है। दोनों भाई बहन को पहलवानी का शौक है। पिता पूर्व सरपंच रामकरण को भी पहलवानी का शौक रहा है। वह भी पहलवानी किया करते थे। रामकरण सन 2005 से गांव के सरपंच बने तथा 2010 में मां बाला देवी सरपंच रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.