April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी के आराध्य चारभुजा नाथ मंदिर पर खूब जमा फागोत्सव का रंग, जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी ने भी की शिरकत

बूंदी के आराध्य चारभुजा नाथ मंदिर पर खूब जमा फागोत्सव का रंग, जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी ने भी की शिरकत

एनसीआई@बूंदी

जन-जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर रविवार सुबह जबरदस्त हर्षोल्लास से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शिरकत कर कार्यक्रम की रंगत और बढ़ा दी। उन्होंने भी अन्य भक्तगण शहरवासियों के साथ मिलकर चारभुजा नाथ भगवान के संग पुष्प और गुलाल से होली खेली।

 

प्रारम्भ में सुबह सात बजे करीब जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी के मंदिर पर पहुंचने पर श्री चारभुजा नाथ विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने माला पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने श्री चारभुजा नाथ की आराधना करते हुए बूंदी जिले के सर्वांगीण विकास की मंगल कामना की। साथ ही शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने तिलक अक्षत लगाकर व माला पहनाकर तुलसी चरणामृत दे प्रसाद खिलाया। साथ ही उनके लिए मंगल कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी का साफा व मालाएं पहनाने के साथ गुलाल डालकर अभिनंदन किया और होली की शुभकामनाएं दीं। इनमें समाजसेवी कैलाश मूंदड़ा, विनोद न्याति, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण मूंदड़ा, वर्तमान अध्यक्ष उनकी पत्नी, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, गिरिराज शर्मा, कौशल शर्मा, पंकज सोनी आदि शामिल रहे। अन्य शहरवासियों ने भी जिला कलक्टर का अभिनंदन करते हुए उन पर गुलाल डाली, माला पहनाई। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.