April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बीएसएनएल का डिप्टी डिविजनल मैनेजर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीएसएनएल का डिप्टी डिविजनल मैनेजर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

एनसीआई@जयपुर

जयपुर एसीबी की टीम ने आज बुधवार को एमआई रोड स्थित बीएसएनएल के कार्यालय में नियुक्त डिप्टी डिविजनल मैनेजर मनीष चांदना को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी यह राशि परिवादी से खुद के कार्यालय में ले रहा था। एसीबी के ट्रेप की जानकारी मिलने के बाद पूरे कार्यालय में हड़कम्प मच गया। इस दौरान आरोपी ने यह राशि खुद की नहीं होने की बात कही, लेकिन एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास पैसा लेने के टेक्निकल एविडेंस हैं।

एडीजी एसीबी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी फर्म द्वारा किए गए कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान एवं किए गए कार्यों की मेजरमेंट-बुक (एमबी) भरने की एवज में मनीष चांदना उप मंडल अभियंता (सब-डिविजनल इंजिनीयर) कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनएल के द्वारा 1 लाख 27 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी जयपुर के डीआईजी कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय इकाई के एडिशनल एसपी हिमांशु के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। डीएसपी सुरेश कुमार स्वामी ने आज अपनी टीम के साथ मनीष चांदना से एक लाख रुपए लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद मनीष चांदना के घर 106, कल्याण कुंज, कालवाड़ रोड़, कांटा चौराहा, पुलिस थाना झोटवाड़ा सहित दो अन्य जगहों पर एसीबी की टीम सर्च कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.