April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

चावल में हो गए हैं कीड़े तो डिब्बे में रख दें ये पत्तियां, निकल भागेंगे सारे कीड़े

चावल में हो गए हैं कीड़े तो डिब्बे में रख दें ये पत्तियां, निकल भागेंगे सारे कीड़े

कई बार ऐसा होता है कि डिब्बे में रखे हुए चावलों में कीड़े लग जाते हैं, यह आपके काम को बढ़ा देते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कीड़ों को आसानी से निकाल सकते हैं।

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

घर सम्भालना आसान काम नहीं होता है। घर में सबका ख्याल रखने के साथ साफ-सफाई और सभी चीजों को मैनेज करने के लिए भी एक अलग ही स्किल की जरूरत पड़ती है। इसमें सबसे जरूरी होता है किचन को मैनेज करना। इसमें महीने भर के राशन को रखने से लेकर हर रोज इस्तेमाल की जाने वाली चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। हर महीने की जाने वाली ग्रोसरी शॉपिंग भी इसका एक हिस्सा होती है।

कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जिन्हें महीने भर के लिए स्टोर किया जाता है। हम बात कर रहे हैं दाल-चावल की। इसे आप खरीद कर 1-2 महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इनको सही तरीके से स्टोर नहीं करते हैं तो इनके खराब होने के चांसेस बढ़ सकते हैं। वैसे चावल को 1-2 महीने तक स्टोर किया जाए तो यह खराब होने लग सकते हैं।

बहुत पुराना चावल होने पर इसमें कीड़े पड़ने लग जाते हैं, जिन्हें साफ करना काफी मुश्किल होता है। इन्हें साफ करने में टाइम भी बहुत लगता है और यह पूरी तरह से साफ होगा कि नहीं ये भी पता नहीं लग पाता है। ऐसे में हमको कुछ ऐसे नुस्खे पता होने चाहिएं, जिनसे हम आसानी से कीड़ों को साफ कर सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में।

नीम की पत्तियां 

चावल से कीड़ों को निकालने के लिए आप सूखी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सूखी नीम की पत्तियों को चावल में डालकर रख दें। इनकी महक इतनी तेज होती है कि इससे कीड़े खुद ब खुद बाहर निकल कर भागने लग जाते हैं। बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि पत्तियां बिल्कुल भी गीली न हों और साथ ही इनको ज्यादा मात्रा में रखें।

नीम पत्तियों का पाउडर

चावल से कीड़ों को निकालने के लिए आप नीम पत्तियों के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपको इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पाउडर बनाना है और इसे पोटली में बांधकर चावल में डाल देना है। इसके बाद चावलों को धूप में फैलाकर रख दें। ऐसा करने से कीड़े बाहर निकल जाएंगे।

चावल को ऐसे स्टोर करें

चावल में कीड़े लगने की एक वजह होती है उसे सही तरीके से स्टोर न करना। ध्यान रखें कि आप जिस डिब्बे में चावल को स्टोर कर रहे हैं वो एयर टाइट हो, ताकि उसके अंदर नमी ना जा पाए और आपके चावल फ्रेश और अच्छे बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.