April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मां को मोबाइल पर सॉरी का मैसेज भेज कर लापता हुआ था छात्र, दो दिन बाद मिल गया, परिजनों को सौंपा

मां को मोबाइल पर सॉरी का मैसेज भेज कर लापता हुआ था छात्र, दो दिन बाद मिल गया, परिजनों को सौंपा

एनसीआई@कोटा

महावीर नगर थाना इलाके से लापता हुआ एक कोचिंग छात्र दो दिन बाद पुलिस को मिल गया। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

महावीर नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल साबिर हुसैन ने बताया कि किशनगंज बिहार का रहने वाला छात्र वर्ष 2020 से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2021 में उसकी मां और भाई भी उसके साथ रहने लगे थे। कुछ दिन पहले उसकी मां गांव चली गई थी।

इसके बाद 17 फरवरी को छात्र अपने कमरे से लापता हो गया। उसके भाई ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद 18 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 19 फरवरी को यह छात्र महावीर नगर इलाके में मिल गया। पुलिस ने उसे बरामद कर पूछताछ की तो उसने बताया कि 22 फरवरी को उसका एग्जाम था। इससे वह टेंशन में आ गया था।

इसके चलते उसने अपनी मां को सॉरी का मैसेज भेजा और कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। मोबाइल भी कमरे पर छोड़ गया। स्टेशन पर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गया, अहमदाबाद पहुंचकर फिर अजमेर पहुंचा। इसके बाद अजमेर से वापस कोटा आ गया। पुलिस ने छात्र की काउंसिलिंग करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.