April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अश्लील फोटो महिला विधायक की बताकर शेयर की, 7 महीने पहले बनाया था इनका डीप फेक वीडियो, विधायक बोलीं- ऐसे में आम महिला का क्या होगा?

अश्लील फोटो महिला विधायक की बताकर शेयर की, 7 महीने पहले बनाया था इनका डीप फेक वीडियो, विधायक बोलीं- ऐसे में आम महिला का क्या होगा?

विधायक ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह दूसरी बार है, जब विधायक की फेक अश्लील फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है।

एनसीआई@बयाना

बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत की फेक अश्लील फोटो वायरल कर दी गई। विधायक को यह जानकारी मिली तो उन्होंने बुधवार को भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को इस सम्बन्ध में शिकायत दी। यह मामला बयाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह दूसरी बार है, जब विधायक डॉ. बनावत की फेक अश्लील फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है।

इन बॉक्स में मैसेज करने के लिए कहा

विधायक ने रिपोर्ट में बताया है कि कुछ दिन पहले ‘कहां है चाय वाला’ नाम के फेसबुक पेज संचालक ने चुनाव के समय की उनकी तस्वीर के साथ किसी दूसरी महिला की अश्लील फोटो लगाकर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में पूरा वीडियो देखने के लिए इन बॉक्स में मैसेज करने के लिए कहा गया है।

विधायक ने फेक पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जब राजनीतिक तौर पर स्थापित एक महिला विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो आम महिला का क्या हाल होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

आईपी एड्रेस से कर रहे जांच

बयाना कोतवाली एसएचओ बाबूलाल गुर्जर ने बताया- विधायक की शिकायत पर फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक पेज के आईपी एड्रेस के साथ तकनीकी जांच की जा रही है।

इससे पहले हुई थी ऐसी घटना

उल्लेखनीय है कि 7 महीने पहले जनवरी में भी दो लोगों ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किसी अन्य महिला को विधायक ऋतु बनावत बताते हुए अश्लील वीडियो वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने फेक वीडियो वायरल करने वाले बाड़मेर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.