April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान में ‘कवच 4.0’ की ट्रायल करने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस सिस्टम से रुकेंगे रेल हादसे, आमने-सामने आते ही रुक जाएंगी ट्रेनें, रफ्तार पर भी रखेगा लगाम

राजस्थान में ‘कवच 4.0’ की ट्रायल करने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस सिस्टम से रुकेंगे रेल हादसे, आमने-सामने आते ही रुक जाएंगी ट्रेनें, रफ्तार पर भी रखेगा लगाम

एनसीआई@जयपुर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मंगलवार, 24 सितम्बर को राजस्थान में ‘कवच 4.0’ की टेस्टिंग करेंगे। रेल मंत्री खुद सवाई माधोपुर से सुमेरगंजमंडी तक ट्रेन के लोको में सफर कर ट्रायल करेंगे। कवच प्रणाली के निरीक्षण के बाद रेल मंत्री सुमेरगंज मंडी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कवच सिस्टम दो ट्रेनों को आमने-सामने आने पर ऑटोमेटिक रोकने का काम करता है। इसके साथ ही ट्रेन की स्पीड को कंट्रोल में भी रखता है।

सवाई माधोपुर से कोटा के बीच 108 किमी का रेलवे ट्रेक अब कवच से लैस हो गया है। रेलवे ने यहां स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) कवच 4.0 को स्थापित किया है।

रेल मंत्री जयपुर में संवाद करेंगे

मंगलवार सुबह 10.20 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। यहां सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद बीजेपी जयपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके बाद स्टेट महिला मोर्चा के बीजेपी मेंबर्स से भी रूबरू हुए। इसके बाद मंत्री वैष्णव ने गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यों का निरीक्षण किया। दोपहर 1.30 बजे ट्रेन के जरिए जयपुर से सवाई माधोपुर जाएंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन के कार्यों के निरीक्षण के साथ ही ‘रेल रक्षक’ को भी देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.