बूंदी के नए जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण किया, बताई अपनी प्राथमिकता
एनसीआई@बूंदी

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने आज बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
इस मौके पर पहले एसपी मीणा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही नवनियुक्त एसपी मीणा ने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था के सम्बंध में फीडबैक लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह रहेगी प्राथमिकता
अपने संदेश में एसपी मीणा ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना व साइबर अपराधों की रोकथाम कर आमजन के लिए बेहतर पुलिसिंग देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

