April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: चार दिन से लापता ब्यूटीशियन का शव मुंहबोले भाई के घर के बाहर गड्ढे में दबा मिला, छह टुकड़े करके गाड़ा गया था, आरोपी फरार, पत्नी पकड़ी गई

राजस्थान: चार दिन से लापता ब्यूटीशियन का शव मुंहबोले भाई के घर के बाहर गड्ढे में दबा मिला, छह टुकड़े करके गाड़ा गया था, आरोपी  फरार, पत्नी पकड़ी गई

राजस्थान के जोधपुर से चार दिन पहले लापता हुई 50 वर्षीय महिला का शव पास ही के एक गांव में छह टुकड़ों में कटा मिला है। आरोपी ने इन टुकड़ों को उसके मकान के आगे ही 10 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था। जोधपुर शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली इस महिला की हत्या आरोपी ने खुद के गांव गंगाणा में की।

एनसीआई@जोधपुर

जोधपुर शहर से 26 अक्टूबर से लापता एक ब्यूटी पार्लर संचालिका अनिता चौधरी (50) पत्नी मनमोहन चौधरी का शव 6 टुकड़ों में कटा हुआ पास ही के एक गांव में करीब दस फीट गहरे गड्ढे में दबा मिला है। अनीता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करती थी। आरोपी गुलामुद्दीन फारुकी (42) मृतका का मुंहबोला भाई था।‌ पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वहीं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अनिता चौधरी सरदारपुरा, बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी। इसी टावर में अनिता के ब्यूटी पार्लर के पास गुलामुद्दीन की रफू की दुकान है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो सकेगा।

पति ने अगले दिन कराई थी रिपोर्ट दर्ज

उल्लेखनीय है कि अनिता के पति मनमोहन चौधरी ने अगले दिन 27 अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से खोजबीन में लगी हुई थी। इस दौरान एक  सीसीटीवी फुटेज में यह महिला एक टेक्सी में बैठकर जाती दिखाई दी। तब इस टेक्सी के ड्राइवर को बुलाया गया। उसने बताया कि इस महिला को उसने गंगाणा क्षेत्र में छोड़ा था। उसी क्षेत्र में गुलामुद्दीन का मकान है।

अनिता चौधरी
अनिता चौधरी

फिर शक के आधार पर की कार्रवाई

इस आधार पर पुलिस को गुलामुद्दीन पर शक हुआ। उसके परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 31 अक्टूबर को उसके घर के बाहर गहरी खुदाई करवाई। यहां से अनिता का शव छह टुकड़ों में कटा हुआ बरामद हुआ। अनिता का गला, दोनों हाथ और दोनों पैर काट कर अलग-अलग किए हुए थे। इन्हें प्लास्टिक ‌के दो कट्टों में रखा गया था। इन  टुकड़ों से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि वारदात को अंजाम देने में आरोपी ने ग्राइंडर का इस्तेमाल किया होगा। शव को बरामद करने के लिए पुलिस को एक बुलडोजर मंगवाना पड़ा था। इसकी सहायता से आरोपी के मकान के बाहर 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया।

गुलामुद्दीन को भाई मानती थी महिला

अनीता चौधरी का पुत्र
अनिता चौधरी का पुत्र

मृतक महिला के पुत्र का आरोप है कि उसकी मम्मी को विश्वास में लेकर गुलामुद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने उनके गांव में घर पर बुलाया और वहां उसकी हत्या कर दी गई। पिछले कई दशकों से गुलामुद्दीन से इनका पारिवारिक रिश्ता है। उसकी मां गुलामु्द्दीन को भाई मानती थी। इस वारदात को उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड से भी ज्यादा नृशंस माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.