April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीएम भजनलाल शर्मा ने की बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री से भेंट, जानें पूरा विवरण

सीएम भजनलाल शर्मा ने की बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री से भेंट, जानें पूरा विवरण

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री शर्मा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से मिलकर उनका राजस्थान आने पर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां आए हुए बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री शर्मा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से मिलकर उनका राजस्थान आने पर स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखाः आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी से आत्मीय भेंट की तथा उनका सानिध्य प्राप्त किया।

यहां मंत्री जोराराम ने कहा कि हमारी सरकार सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम कर रही है, इसलिए उपचुनाव में जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। सरकार के कामकाज पर प्रदेश की जनता की नजरें हैं। जनता भाजपा के काम की सराहना कर रही है।

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रही सरकार

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान के विकास के साथ ही सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रही है। कुमावत ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले की सरकार में हनुमान जयंती, महावीर जयंती और धार्मिक जुलूस पर बैन लगाया जा रहा था। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड जैसे जघन्य कांड हुए थे, लेकिन हमारी सरकार आते ही सनातन संस्कृति मजबूत हुई है। अब हमारी सरकार सनातन के साथ है, इसलिए उपचुनाव में निश्चित रूप से जनता हमारे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.