स्कूलों के जर्जर भवनों में निस्तारण की कार्रवाई जारी, 242 प्रस्तावों में से 140 जमींदोज
एनसीआई@बूंदी
बूंदी जिले के 5 ब्लॉक के कुल 242 विद्यालयों से कक्षा-कक्ष, शौचालय, दीवार, रसोईघर आदि को जमींदोज करने के प्रस्ताव प्राप्त हुअ थे। एडीपीसी दिलीप गुर्जर ने बताया कि इनमें से 140 जमींदोज के प्रस्तावों पर विभाग के द्वारा कार्रवाई कर दी गई है। शेष प्रस्तावों पर दो दिन में आवश्यक कार्रवाई कर जमींदोज कर दिए जाएंगे, साथ ही जमींदोज से प्राप्त मलबे के निस्तारण की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। शीघ्र ही 60 नए जीर्ण-शीर्ण जमींदोज के प्रस्ताव की अनुमोदित सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी संस्था प्रधान विशेष ध्यान रखें कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर भवन की किसी भी प्रकार की जीर्ण-शीर्ण अवस्था को ध्यान में रखकर सम्बंधित स्थान को लाल रिबन से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया जाए। अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में डूब क्षेत्र आदि की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
