एनसीआई@बूंदी
नगर निकाय आम चुनाव, 2026 के तहत बूंदी नगर परिषद के सभापति तथा इन्द्रगढ़, लाखेरी, नैनवां, देई, हिंडोली, केशवरायपाटन व कापरेन नगरपालिका के अध्यक्षों का निर्वाचन सोमवार, 21 सितम्बर को होगा।
निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी।
ये 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
बूंदी नगर परिषद के सभापति व 7 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बूंदी नगर परिषद के सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से भरत कुमार शर्मा व कांग्रेस से टीकम जैन, देई नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के महावीर व कांग्रेस के राजू लाल, हिंडोली नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से लोकेश व कांग्रेस से हनुमान, इंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से ऋतु जैन व भारतीय जनता पार्टी से बीना शर्मा, केशवरायपाटन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से अनुराधा व कांग्रेस से तुषार शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
इसी तरह कापरेन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से सुनीता तथा भारतीय जनता पार्टी से अनुपमा, लाखेरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से पवन कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी से राकेश कुमार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह नैनवां नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी से देवकी बाई, कांग्रेस से कृष्णा मित्तल तथा निर्दलीय प्रत्याशी दिलखुश पोटर चुनाव मैदान में हैं।
