एनसीआई@नई दिल्ली
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (यूएफबू) के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैठक में बैंक सुधार, स्केल आइवी और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पली स्कीम में बदलाव सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
रविवार रात लगभग 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (यूएफबू) की बैंक हड़ताल को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में बैंक यूनियन की मांगों सहित अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। लम्बी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ फैसलों को लेकर सहमति बनी है।

इस मसले पर हाई लेवल कमेटी होगी गठित
शनिवार को छुट्टी घोषित किए जाने के मुद्दे पर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) की एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और हितधारकों के साथ चर्चा कर कोई समाधान निकालेगी, जिससे किसी को भी कोई असुविधा न हो। कमेटी एक ऐसा हल निकालने की कोशिश करेगी जो बैंक यूनियन और ग्राहक, दोनों को स्वीकार्य हों।
वहीं, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI (प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन) स्कीम को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों और सुझावों के मद्देनजर इसमें बदलाव का प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने पर IBA के साथ चर्चा शुरू की जाएगी। इसके अलावा, 8 मार्च 2024 की के कार्यवृत्त (मिनट्स) में दर्ज बाकी मुद्दों के समाधान के लिए भी दोनों पक्षों में बातचीत होगी।
इन सभी फैसलों को देखते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनंस UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को टालने पर सहमति जताई। इसके बाद बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली गई।
