एनसीआई@कोटा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज 2 अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से महावीर नगर स्थित एलबीएस परिसर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनके द्वारा दिया गया ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर नारा आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा, एकता और परिश्रम की प्रेरणा देता है।
जीवन त्याग, सादगी, उच्च नैतिक मूल्यों का उदाहरण
पदाधिकारियों ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन त्याग, सादगी और उच्च नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना, नीरज कुलश्रेष्ठ, कमल कुलश्रेष्ठ, राहुल कुलश्रेष्ठ, ऋषभ माथुर, प्रदीप कांत भटनागर, नितिन नरेश भटनागर, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, मयूर सक्सेना आदि पदाधिकारी व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

