April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर में केमिकल टेंकर में ब्लास्ट से हर तरफ आग ही आग, 8 लोग जल मरे, 40 गाड़ियां आग की चपेट में, करीब 50 लोग झुलसे, एक फेक्ट्री भी जली, अजमेर हाईवे बंद

जयपुर में केमिकल टेंकर में ब्लास्ट से हर तरफ आग ही आग, 8 लोग जल मरे, 40 गाड़ियां आग की चपेट में, करीब 50 लोग झुलसे, एक फेक्ट्री भी जली, अजमेर हाईवे बंद

एनसीआई@जयपुर

यहां भांकरोटा इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब बहुत बड़ा हादसा हो गया। केमिकल से भरे एक टेंकर में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में पेट्रोल पम्प का हिस्सा भी चपेट में आ गया।

ब्लास्ट से लगी आग में कमसे कम 8 लोगों की मौत हो गई, 40 गाड़ियां जल गई हैं। इसकी चपेट में आकर झुलसने वालों का आंकड़ा बढ़ते हुए करीब 50 तक पहुंच गया है। घायलों को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है।

30 से ज्यादा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

हादसे में हाईवे के किनारे मौजूद एक पाइप फेक्ट्री जलकर राख हो गई। धमाके और आग के कारण हाईवे को बंद किया गया है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच‌ गईं थीं। हादसे की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

मुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे अस्पताल

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह करीब 8 बजे घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। हादसे में काफी लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। कई घायल खुद आग के बीच में से बाहर निकलकर भागे। एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा ने डॉक्टर्स से घायलों को लेकर बात की।

पुलिस के अनुसार जिस केमिकल ट्रक में ब्लास्ट हुआ, उसके पीछे एक स्लीपर बस भी थी। टेंकर में ब्लास्ट के बाद पूरेे क्षेत्र में आग की लपटें दिखाई देने लगी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि केमिकल की बदबू के कारण हादसे में फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। अजमेर हाईवे पर फिलहाल ट्रेफिक बंद कर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा था।

लोगों को घर से निकलने से मना किया

इधर,जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से लोगों को यहां से दूर रहने की समझाइश की जा रही है। भांकरोटा एरिया में लोगों को घरों से निकलने से मना किया जा रहा है। पूरा एरिया धुएं से भरा हुआ है।

केमिकल फैलने के कारण आग ज्यादा बढ़ी

टेंकर में ब्लास्ट के बाद करीब 500 मीटर तक सड़क पर केमिकल फैल गया। इस कारण आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। एक फेक्ट्री भी केमिकल के कारण जल गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही है परेशानी

केमिकल और गैस के कारण आग बुझाने में टीम को काफी परेशानी आ रही थी। रेस्क्यू टीम के लोग मास्क लगाकर ऑपरेशन में जुटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.