एनसीआई@बून्दी
बून्दी जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में 6 मार्च से पीरजादा मौलाना चमन कादरी की स्मृति में जिला स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष वर्ग की बेडमिंटन प्रतियोगिता ‘कौमी एकता कप 2021’ का आयोजन किया जाएगा।
जिला बेडमिंटन संघ बून्दी के अध्यक्ष एडवोकेट अजय नुवाल ने बताया कि कौमी एकता कप का शुभारम्भ मौलाना चमन कादरी की स्मृति में बेडमिंटन संघ की ओर से गत वर्ष 2020 से प्रारम्भ कर प्रत्येक वर्ष कराने का निर्णय लिया गया था। उसी क्रम में ये दो दिवसीय प्रतियोगिताएं होंगी। इसके सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें नगर परिषद के उपसभापति लटूर भाई , कौमी एकता समिति के सदस्य मुकेश जैन , एडवोकेट शिफा उल हक एडवोकेट, युद्धराज सोनी, एडवोकेट पदम कासलीवाल उपाध्यक्ष अभिभाषक परिषद बून्दी, समाजसेवी राजेन्द्र भारद्वाज, एडवोकेट सुमित पारीक व हरगोविंद धाबाई को शामिल किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में जिले भर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
संघ के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा तलवास ने बताया कि इस अवसर पर संघ की ओर से बून्दी की बहु आयामी प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। संघ के सचिव गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रविष्टि 4 मार्च तक दाखिल कर सकते हैं। इसमें मैच रेफरी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरगोविंद धाबाई रहेंगे।
