April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

वकील ने खुद को अविवाहित बताकर अमेरिकन युवती से सोशल मीडिया पर की दोस्ती, भारत बुलाकर कई बार रेप और मंदिर में शादी का नाटक किया, बूंदी में केस दर्ज

वकील ने खुद को अविवाहित बताकर अमेरिकन युवती से सोशल मीडिया पर की दोस्ती, भारत बुलाकर कई बार रेप और मंदिर में शादी का नाटक किया, बूंदी में केस दर्ज

depressed woman

एनसीआई@बूंदी

अजमेर के एक वकील के खिलाफ अमेरिका की युवती ने खुद को अविवाहित बता कर भारत बुलाने व यहां कई बार रेप करने का आरोप लगाया है। इसके बाद अमेरिकन युवती ने इस वकील से शादी करने की जिद की तो एक मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह करने का नाटक किया। एक दिन वह उसके घर पहुंच गई, जहां राठौड़ की पत्नी और बेटा मिले। इस मामले में बूंदी महिला थाने में जीरो नम्बर की एफआईआर दर्ज की गई है।

यह है पूरा मामला

बूंदी महिला थाना की एसएचओ आशमीन बानो के अनुसार, फेसबुक पर अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली युवती की दोस्ती अजमेर के वकील मानव सिंह राठौड़ से हुई। इसके बाद इनकी फेसबुक मैसेंजर पर चेटिंग होने लगी। बात इतनी आगे बड़ी कि वह राठौड़ के बुलाने पर 3 जुलाई को फ्लोरिडा से दिल्ली आई। फिर वहां से जयपुर पहुंची। यहां आरोपी वकील मानव सिंह राठौड़ के साथ एक होटल में रुकी। यहां राठौड़ ने उससे रेप किया। इसके बाद वह उसे अजमेर ले गया। वहां भी उससे होटल में रेप किया। इसके बाद उसे झांसा देने के लिए अजमेर के किसी मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद भी वह उससे लगातार रेप करता रहा।

फिर ऐसे खुली पोल

पीड़ित अमेरिकन युवती राठौड़ से जब भी उसके घर ले जाने के लिए कहती तो वह टाल मटोल कर देता। मगर एक दिन वह जिद करके उसके घर पहुंच गई। वहां राठौड़ का बेटा और पत्नी मिले। यह सच्चाई सामने आने से वह सन्न रह गई। इसके बाद पीड़ित युवती बूंदी की एक एनजीओ के माध्यम से बुधवार को बूंदी एसपी हनुमान प्रसाद मीणा से मिली और उन्हें मामले की जानकारी दी। उन्हीं के निर्देश पर महिला थाने में जीरो नम्बर की एफआईआर दर्ज कर उसे आगामी कार्रवाई के लिए अजमेर पुलिस को भेजा जा रहा है।

अजमेर पुलिस करेगी जांच

इस मसले पर ​​​बूंदी सीओ अमर सिंह ने कहा- महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जहां अपराध हुआ है, उसी जिले की पुलिस करेगी। पीड़िता के साथ जयपुर और अजमेर में 3 से 21 जुलाई के बीच कई बार रेप किए जाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.