एनसीआई@बूंदी
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में बेंड-बाजों, ढोल, मंजीरों के साथ ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ थीम पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, नवाचार, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरुकता एवं रुचि विकसित की गई।

प्रमुख मार्गों से निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा
जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, एसडीएमसी सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यालयों से गांव व शहरों के प्रमुख मार्गों से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने विकसित भारत जन सेवा अभियान थीम के बैनर, स्लोगन की तख्तियां प्रदर्शित कीं।

अभिभावकों ने भी लिया कलश यात्रा में भाग
सेवा ज्योति कलश यात्रा में राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कुल 2 लाख 31 हजार 218 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा में 1600 विद्यालयों के 2000 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं 1500 अभिभावकों ने भी भाग लिया।
