बीजेपी पार्षद की करंट से मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू की
एनसीआई@धौलपुर
शहर कोतवाली थाना इलाके में वार्ड नम्बर 7 के पार्षद गणेशी कुशवाह की बीती रात विद्युत उपकरण दुरुस्त करते समय करंट लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने रात को शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां आज मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय भाजपा नेता गणेशी कुशवाह पुत्र छुट्टन कुशवाह सोमवार रात अपने घर में बिजली की मोटर खराब होने पर उसे दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान तेज करंट आ गया। इससे उनकी चीख निकल गई। इससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच शुरू
पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। वहां आज मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
–हाकिम सिंह, एएसआई
