महासंघ एकीकृत की मेहनत रंग लाई, नर्सेज की सभी मांगों पर बनी सहमति, सामूहिक कार्य बहिष्कार समाप्त
एनसीआई@बूंदी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत बूंदी के घटक संगठन राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत द्वारा जारी नर्सेज आंदोलन के सम्बन्ध में आज सोमवार दोपहर बाद खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वार्ता हुई। करीब दो घंटे चली इस वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बन गई। इससे आंदोलनरत कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह वार्ता विभाग के आला अधिकारी एवं महासंघ एकीकृत के पदाधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई।
महासंघ एकीकृत के नगर अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने बताया कि इस वार्ता में नर्सेज एवं विभाग में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। इनमें वेतन व मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह की 1 तारीख को करने, कर्मचारियों के अवकाश प्रकरण, बकाया वेतन, एरियर का 7 दिवस में करने, आशाओं व अन्य संविदाकर्मियों का मानदेय भुगतान समय पर करने, महिला कार्मिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने, उसके साथ ऑफिस में कार्यरत अन्य महिला कार्मिक की मौजूदगी में समस्या सुनने तथा हर माह आयोजित होने वाली ब्लॉक मीटिंगों में विभाग की योजनाओं के साथ कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुनना, ताकि फील्ड में कार्यरत स्टाफ को मुख्यालय पर नहीं आना पड़े, शामिल हैं।
चिकित्सा प्रशासन की और से इस वार्ता में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर व्यास, लेखाधिकारी व वरिष्ठ सहायक मौजूद रहे। वहीं, महासंघ एकीकृत के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, मुख्य सलाहकार रविन्द्र चतुर्वेदी, संरक्षक अवदेश बिहारी शर्मा, महामंत्री अरुण शर्मा, तहसील अध्यक्ष मनोज खटीक, उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत की जिला संयोजक ममता अजमेरा, एएनएम /एलएचवी प्रकोष्ठ से रामेश्वरी सोनी, ममता शर्मा, विमला कंवर, आशा सहयोगिनी संघ एकीकृत की जिलाध्यक्ष रेखा पराशर, नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत बून्दी ब्लॉक के अध्यक्ष कैलाश मीणा, कमलेश सेन, सुशीला धाभाई, मंजू मेघवाल, जितेन्द्र चंदेल, आरिफ अली, युवराज, नावेद, हनीफ अंसारी, प्रवीण शर्मा, मुख्तार अहमद आदि महिला-पुरुष कार्मिक मौजूद रहे।
महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत नर्सेज का एवं महासंघ एकीकृत से सम्बद्ध सभी घटक संगठनों का आंदोलन में सहयोग के लिए आभार जताया है।
