April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दिल्ली और मुम्बई के बीबीसी दफ्तरों में आयकर का सर्वे, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां गुस्सा

दिल्ली और मुम्बई के बीबीसी दफ्तरों में आयकर का सर्वे, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां गुस्सा

एनसीआई@नई दिल्ली/मुम्बई

दिल्ली और मुम्बई स्थित बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टेक्स की टीमों ने आज मंगलवार सुबह अचानक छापा मार कार्रवाई कर सर्वे शुरू किया। करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुए सर्वे की यह कार्रवाई दोपहर ढाई बजे बाद तक भी जारी थी। बताया जा रहा है कि इनकम टेक्स विभाग ने बीबीसी को कई नोटिस जारी किए थे, मगर उनका जवाब नहीं मिलने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईटी की टीमों ने कर्मचारियों के फोन जब्त कर कम्प्यूटर, लेपटॉप आदि अपने कब्जे में ले लिए हैं। फिलहाल इनकम टेक्स की टीमें सर्च कर रही हैं।

दिल्ली ऑफिस में ऐसे हालात

दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास केजी मार्ग पर हिन्दुस्तान टाइम्स बिल्डिंग में बीबीसी का दफ्तर है। बिल्डिंग के बाहर दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद है। फिलहाल इनकम टेक्स की टीम बीबीसी दफ्तर के अंदर मौजूद है और छापे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक एकाउंट दफ्तर में रखे कम्प्यूटर का डेटा खंगाला जा रहा है। बीबीसी दफ्तर के किसी भी कर्मचारी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। यहां बीबीसी की कुल चार टीम सर्च कर रही हैं। हर टीम में 6 लोग हैं। कुल 24 लोगों की टीम छापे की कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दफ्तर के सभी कर्मचारियों को एक कमरे में ही रखा गया है।

मुम्बई ऑफिस में यह चल रहा

वहीं मुम्बई के बीबीसी दफ्तर में किसी से भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आईटी विभाग के अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे और फिर इसे वहां के लोगों को वापस लौटा देंगे। सूत्रों का दावा है कि आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुम्बई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ शुरू किया है।

हाल ही में जारी हुई थी विवादित डॉक्यूमेंट्री

गौरतलब है कि बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग में डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ सप्ताह बाद यह कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि विभाग कम्पनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों को जांच रहा है। एक सर्वे के तहत, आयकर विभाग केवल कम्पनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है।

राजनीतिक टीका टिप्पणी शुरू

वहीं आईटी की इस कार्रवाई पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी छापे पर कहा कि, यहां हम जेपीसी की मांग कर रहे हैं, वहां  बीबीसी पर इनकम टेक्स की रेड हो रही है.. विनाश काले विपरीत बुद्धि..। वहीं कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर भी इनकम टेक्स की इस कार्रवाई को अघोषित अपातकाल बताया गया है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया-‘पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित अपातकाल’

वहीं, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने ट्वीट किया-बीबीसी पर छापे की खबर वैचारिक आपातकाल की घोषणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.